मिहिजाम थाना क्षेत्र के मस्जिद रोड में भाईचारे के साथ मनाई गई होली, विभिन्न वर्गों के लोगों ने लिया हिस्सा
मिहिजाम/ दिनबंधु राउत:होली के शुभ अवसर पर मिहिजाम के मस्जिद रोड में आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में खास तौर पर राजद और कांग्रेस के वरीय नेतागण तथा मिहिजाम थाना शांति समिति के सदस्य दानीस रहमान मौजूद रहे। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर होली का आनंद लिया और सभी को प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। इस दौरान दानीस रहमान ने कहा कि हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत आपसी एकता और भाईचारा है। उन्होंने कहा कि हम सभी वर्गों के लोग हर त्योहार को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते हैं और यही हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय शांति समिति सदस्य जामताड़ा दिनेश यादव ने भी लोगों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरे मिहिजाम और जिले में इस वर्ष होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाया गया। सभी समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाई, जो समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने प्रशासन की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।
Raftaar Media | सच के साथ