दिनेश कुमार रजक/मिहिजाम:आदर्श ग्राम पंचायत बड़जोड़ा में युवा क्रिकेट क्लब बाघगाड़ा की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा जामताड़ा के जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर खेल संयोजक दिलीप महतो, वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि देवनाथ मुर्मू एवं पूर्व मुखिया गणेश किस्कू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मुकाबला झनगा एवं बसनली की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला कटनकी एवं बलियापुर की टीमों के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में विजेता टीम कटनकी तथा उपविजेता टीम बलियापुर रही। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो, मुखिया प्रतिनिधि देवनाथ मुर्मू, शिक्षक सुबोध महतो मनोज महतो एवं टूर्नामेंट संचालक दिलीप महतो के द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के सदस्य राजू महतो, विशाल मिर्धा, उज्जल महतो, रणजीत यादव, तपन राय, दीपक महतो, रणजीत महतो, दीपक महतो सहित सभी सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। इस आयोजन को देखने के लिए आसपास के कई गांवों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला, जिसकी उपस्थित जनों ने जमकर सराहना की।