फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम 14 अप्रैल । 12 मार्च 2026 को थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में एक शिकायत ज्यादा रिटर्न देने के नाम पर इन्वेस्टमेंट करवाकर इससे लगभग 03 करोड़ 50 लाख रुपए की ठगी होने के संबंध में प्राप्त हुई। शिकायत पर थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
प्रबंधक थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुमित निवासी गांव सांघी जिला रोहतक (हरियाणा) व नरेंद्र कुमार निवासी शिव कॉलोनी जिला हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी सुमित को 10 अप्रैल को रोहतक से तथा आरोपी नरेंद्र को 12 अप्रैल को रोहतक से गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी सुमित व नरेंद्र दोस्त है। आरोपियों ने नरेंद्र के नाम बैंक खाता खुलवाकर वह बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। उपरोक्त आरोपियों द्वारा उपलब्ध करवाए गए बैंक खाता में उपरोक्त अभियोग की ठगी में से 43 लाख रुपए आए थे। उपरोक्त आरोपियों ने यह बैंक खाता साइबर ठगों को ठगी गई राशि में कमीशन पर बेचा था। आरोपी सुमित को 04 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत भेजा गया तथा आरोपी नरेंद्र का 02 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड लिया गया है।
साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों की पहचान सुमित व नरेंद्र कुमार के रूप में की गई
आरोपी नरेंद्र का 02 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड लिया गया
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम 14 अप्रैल । 12 मार्च 2026 को थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में एक शिकायत ज्यादा रिटर्न देने के नाम पर इन्वेस्टमेंट करवाकर इससे लगभग 03 करोड़ 50 लाख रुपए की ठगी होने के संबंध में प्राप्त हुई। शिकायत पर थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।