logo

करोड़ों रुपए कि लागत से बना कस्तूरबा विद्यालय में मुख्य द्वार कि तश्वीर कुछ ओर बयां करती हुई, मुख्य द्वार पर बड़े बड़े नुकिले पत्थर आवागमन को कर रहा बाधित,सुद लेने वाला कोई नहीं

गांडेय/राजु मंडल: कस्तूरबा विद्यालय के मुख्य द्वार पर बिखरे नुकेले पत्थर कर रहे हैं बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण।
कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय गांडेय में आवाजाही  के दौरान छात्राओं, शिक्षकों , अभिभावकों व संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस मुख्य द्वार से घुसने पर  अनियंत्रित होने पर चोटिल होने का डर लगा रहता है।
लोग मुख्य द्वार छोड़ कर चारदिवारी के एक छोटे गेट से आवाजाही करने को मजबुर विद्यालय परिवार।

​स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस नुकेले पत्थर को यहाँ से नहीं हटाया गया, तो स्कूल आने-जाने वाली छात्राएं किसी गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकती हैं। 
क्या प्रशासन व संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है?इस मुख्य द्वार कि स्थिति देख क्षेत्र में तरह तरह के सवाल चर्चा में है।
लोग कहते हैं कि अगर आवासीय विद्यालय का ये हाल है तो फिर अन्य विद्यालयों कि स्थिति क्या होगी।

इधर भाजपा अल्पसंख्यक  मोर्चा के प्रदेश मंत्री अन्थोनी स्वामी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति व संबंधित विभाग के साथ साथ शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को इस पर पहल करने कि जरूरत है क्योंकि इस विद्यालय का मुख्य द्वार के समीप नुकिले पत्थर निश्चित रूप से दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। लोगों को आवाजही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।अगर यह दुरूस्त कर दिया जाए तो लोगो को काफी सहुलियत होगी।
इधर सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव ने बताया की मेरे संज्ञान मे हैं बहुत जल्द पहल किया जायेगा हैं,

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS