सोनाहातु में दो महीने से पेय जलापूर्ति योजना ठप्प पेय जलापूर्ति योजना सुचारू ढंग से चालू करने को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपते सोनाहातु मुखिया विकास मुंडा
सोनाहातु प्रखंड मुख्यालय स्थित पेय जलापूर्ति योजना दो माह से ठप्प पड़ा है।इस पेय जलापूर्ति योजना से बारूहातु और सोनाहातु पंचायत के दर्जनों गांवों के लोगों में पेयजल को लेकर भारी संकट में है।इन समस्या को लेकर सोनाहातु पंचायत के मुखिया विकास सिंह मुण्डा ने गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मनोज महथा को एक ज्ञापन सौंपा है।उन्होंने कहा है कि पेय जलापूर्ति योजना ठप्प होने के कारण पंचायत के ग्रामीणों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या का समाधान अविलंब किया जाय।वहीं इस संबंध में सोनाहातु के ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण दो माह से पेय जलापूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने विभाग के जेई और एई को कई बार शिकायत की है,लेकिन इस मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।जिससे ग्रामीणों को पेयजल को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक अमित महतो को भी लिखित शिकायत की है। लेकिन कोई कारगर पहल अभी तक नहीं की गई है।
Raftaar Media | सच के साथ