logo

बगहा से जहां होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धनहा चेकपोस्ट पर ट्रक से 259 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

 

 
होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के तहत पश्चिम चंपारण जिले के Bagaha में मध निषेध थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। सोमवार दोपहर धनहा मध निषेध चेकपोस्ट पर एक दस चक्का ट्रक से 30 कार्टन में छिपाकर रखी गई 259.2 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
मध निषेध बगहा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि होली को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले में प्रवेश करने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। इसी दौरान सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से Bihar में प्रवेश कर रहा एक ट्रक धनहा व रतवाल स्थित Gautam Buddha Setu के रास्ते आ रहा था। संदेह होने पर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान ट्रक में चोरी-छिपे रखे गए 30 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुए। गिरफ्तार तस्कर की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के चौबारिया गांव निवासी शुकट कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में मध निषेध थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS