logo

दिगम्बर जैन समाज मिहिजाम की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

 


मिहिजाम / दिनेश कुमार रजक:मिहिजाम के दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में मंगलवार को दिगम्बर जैन समाज की कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।समाज के महिला और पुरुष सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति में आयोजित इस चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के पदों के लिए चयन किया गया। अशोक कुमार जैन चंचल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि अनिल कुमार जैन काशलीवाल महामंत्री और संजय कुमार जैन कोषाध्यक्ष बने। चुनाव प्रक्रिया में कमल कुमार जैन काला और विनय कुमार जैन छावड़ा की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। नवचयनित अध्यक्ष अशोक कुमार जैन चंचल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा, ताकि समाज की गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।चुनाव संपन्न होने के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और सौहार्द का वातावरण बना रहा, जो समाज की संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS