राजस्थान में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना रखने वालों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान में सेकेंड ग्रेड टीचर (Senior Teacher/TGT) भर्ती के लिए 6500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि आज है। इच्छुक अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती परीक्षा की तारीख

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 10 विषयों में टीजीटी शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित होगी।

आयु सीमा और विशेष छूट

Rajasthan Public Service Commission (RPSC) के नियमों के अनुसार:

अधिकांश विषयों (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू और पंजाबी) के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है।

सिंधी और गुजराती विषय के अभ्यर्थियों को पिछले लंबे अंतराल को देखते हुए 3 साल की अतिरिक्त आयु छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता

विज्ञान विषय: फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी या बायोकेमिस्ट्री में से दो विषयों के साथ ग्रेजुएशन और B.Ed।

सामाजिक विज्ञान: हिस्ट्री, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन या फिलॉसफी में से दो विषयों के साथ ग्रेजुएशन और B.Ed।

आवेदन शुल्क

सामान्य / OBC (क्रीमी लेयर) / EWS (क्रीमी लेयर): ₹600

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / OBC (नॉन क्रीमी) / EWS (नॉन क्रीमी) / दिव्यांगजन: ₹400

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा

मेरिट लिस्ट

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन