रवि सिन्हा /डुमरी:-डुमरी के इसरी बाजार में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एक निजी अस्पताल का उद्घाटन फीता काटकर किया है। जहां उन्होंने डुमरी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की बात कही है। वही कार्यक्रम के दौरान इरफान अंसारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का घर इरफान अंसारी के कारण चल रहा है। भाजपा 24 घंटे अपने सोशल मीडिया पेज पर इरफान अंसारी का पोस्ट किया करती है। जबकि भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें कोई भी कुछ भी लिखकर चुटका दे देता है और वह पढ़ देते हैं। 251 एंबुलेंस मामले में भी बाबूलाल मरांडी पीछे हट गए। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह बाबूलाल मरांडी पर किसी तरह का केस नहीं कर रहे हैं। जबकि झारखंड में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि झारखंड के हरेक जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलेगी। जिसका मकसद है मेडिकल सुविधा बेहतर हो और डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा सके। वही रिम्स 2 के मामले में उन्होंने कहा कि अगर झारखंड में रिम्स 2 बन जाएगा तो भाजपा शायद कभी भी सत्ता में नहीं आ पाएगी। इस दौरान अस्पताल के डायरेक्टर टीम में गुलाम हसन, अमित कुमार मेहरा ,उत्तम कुमार सहित बबलू ओझा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।