logo

चित्तरंजन में फुटबॉल वितरण का तृतीय चरण सफलतापूर्वक आयोजित

 

मिहिजाम/ दिनेश कुमार; पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चित्तरंजन में गुरुवार को फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत फुटबॉल वितरण का तृतीय चरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लक्ष्मण चंद्र घोरुई और विशिष्ट अतिथि जयंत नाग उपस्थित रहे। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग स्वागत नृत्य और गीत प्रस्तुत किया। इस चरण में लगभग 100 विद्यालयों को फुटबॉल प्रदान किए गए, जिससे क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। लक्ष्मण चंद्र घोरुई ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक मजबूती, अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करता है। प्राचार्या टेक धारनी ने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संयोजन चन्द्रेव सोरेन ने किया और मंच संचालन श्रिया नंदी ने किया।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS