महाशिवरात्रि पर गिरिडीह के कालिकाकुंज कॉलोनी सिरसिया में स्थित ओम कारेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गिरिडीह /झारखंड: कालिका कुंज सिरसिया में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्तों के बीच खासा उमंग और उत्साह देखने को मिला। पूरा इलाका हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। गिरिडीह शहर की कालिका कुंज सिरसिया में स्थित ओम कारेश्वर मंदिर के चारों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कालिका कुंज से झांकी निकाली गई जो ब्लॉक रोड होते हुए भुनेश्वरी मंदिर गई।
इस अवसर पर जहां पूजा-अर्चना के साथ-साथ सांस्कृतिक रौनक नजर आई। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद दिखा। कुल मिलाकर महाशिवरात्रि का पर्व पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।
Raftaar Media | सच के साथ