दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को मेझिया मंडल में संगठनात्मक मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष सुभोजित मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी चंदन राउत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी शक्ति केंद्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। मंडल प्रभारी चंदन राउत ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान और सामाजिक संपर्क कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने संगठन की आगामी रणनीतियों, स्थानीय जनसमस्याओं और जनसंपर्क अभियान पर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनौतियों का मजबूती से सामना करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में मंडल प्रभारी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करने का अनुरोध किया। मौके पर उदय मंडल, काजल पंडित, रामलाल मरांडी, देबेसर मुर्मू, विकास भंडारी, युगल भंडारी, बलदेव मुर्मू, कन्हाई पंडित, लमरी मरांडी, राजू पंडित, कृष्णा मंडल, बोड़ो भंडारी, विवेक गोराई सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।