logo

जामताड़ा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न, 127 छात्राओं ने लिया भाग

 


दिनबंधु राउत/ जामताड़ा :मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जामताड़ा में रविवार को कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 25 सीटों के लिए 127 छात्राओं ने भाग लिया।परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में किया गया, जिसमें विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों की टीम ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।विद्यालय की वार्डेन कंचन कुमारी ने बताया कि परीक्षा के प्रश्न पत्र राज्य कार्यालय JEPC रांची द्वारा भेजे गए थे, और इन्हें विद्यालय प्रबंधन की देखरेख में आयोजित किया गया। परीक्षा के संचालन में पूरी पारदर्शिता बरती गई, और सभी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया गया। वार्डन ने कहा कि छात्राओं ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय प्रशासन ने उन्हें परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की।विद्यालय के प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा परिणाम और चयनित छात्राओं की सूची निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तैयार की जाएगी। इसके बाद, योग्य छात्राओं को कक्षा 6 में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है, जिससे अधिक से अधिक छात्राओं को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सकेगा। मौके पर विद्यालय के शिक्षिका मंजू रानी पांडे, रश्मि कुमारी, पिंकी झा, अनीता मरांडी, रिया पाल, प्रियंका यादव, हीना कुमारी, काजल कुमारी, सत्यभामा कुमारी और कविता कुमारी सहित विद्यालय की कई शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS