दीपचंद्र दीक्षित संवाददाता

फर्रुखाबाद।  पुलिस अधीक्षक ने बीती रात जनपद में पुलिस व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया। इसके तहत कोतवाली फर्रुखाबाद के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दर्शन सिंह को स्थानांतरित कर अमृतपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अमृतपुर थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गहलौत को नई जिम्मेदारी देते हुए कोतवाली फर्रुखाबाद का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राम सहाय सिंह को कमालगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने नए कार्यभार ग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है।