छतरपुर थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण
पलामू: मिथिलेश यादव छतरपुर थाना अंतर्गत ग्राम चिपो के जंगली पहाड़ी क्षेत्रों में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 1.5 एकड़ भूमि पर लगी अवैध अफीम/पोस्ता की फसल को विनष्ट किया गया। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अभियान में छतरपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ अन्य सहयोगी बल भी शामिल रहे।
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Raftaar Media | सच के साथ