मिलन /गोड्डा:शुक्रवार को गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया l जिसमें उन्होंने बताया बलबड्डा एवं मेहरमा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए अपहरण, हत्या एवं रंगदारी हेतु गोली चलाने की घटना घटित हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में अलग-अलग SIT टीम का गठन किया गया था। सभी गठीत SIT टीम संयुक्त रूप से आपसी सम्न्वय के साथ मामले का उद्‌भेदन करने का प्रयास कर रही थी
अनुसंधान के क्रम में आये मानवीय आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बलबड्‌डा थाना क्षेत्र के कोकरा खास के चार व्यक्ति मिथिलेश कुमार दास , पवन कुमार दास ,सुमन कुमार, प्यारेलाल तांती को संदिग्ध मानते हुए पूछ-ताछ हेतु थाना लाया गया था। पूछ-ताछ के दौरान लाये गये संदिग्धों ने सभी घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है l कांड में संलिप्त अभियुक्तों को आज न्यायीक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही गठीत SIT उपर्युक्त घटना में अन्य अपराधकर्मी की संलिप्तता के बिन्दु पर भी गहराई से अनुसंधान कर रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मीयों के अन्य घटनाओं में भी संलिप्तता के बिन्दु पर अनुसंधान की जा रही है l वही 
अभियुक्तों के निशानदेही पर बरामद सामानो में एक लोहे का ऑटोमैटिक मैगजीन लगा देशी पिस्टल , दो देसी कट्टा, दो गोलाकार देशी सुतली बम करीब 200-300 ग्राम का, 02 जिंदा कारतूस, दो लोहे का दबिया, एक फायर किया हुआ खोखा, तीन मोटरसाईकिल , घटना के समय पहना हुआ कपड़ा एवं चप्पल, एक काला रंग का बैग , 06 मोबाइल ,07 सीम कार्ड ,  एक काला रंग का हेलमेट ,  एक हरा रंग का टोटो गाड़ी शामिल है l