रफ़्तार मीडिया संवाददाता पवन गुप्ता।
खलारी (रांची):खलारी थाना क्षेत्र के सुभाष नगर (टीएच कॉलोनी) से रविवार (दो अगस्त) को अचानक लापता हुए तीन मासूम बच्चों का सुराग मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। बच्चों की तलाश कर रही पुलिस और परिजनों को सूचना मिली है कि तीनों बच्चे पलामू के हैदर नगर में सुरक्षित हैं।सूचना मिलते ही खलारी पुलिस की एक विशेष टीम और बच्चों के परिजन उन्हें सकुशल वापस लाने के लिए पलामू के लिए रवाना हो गए हैं।
लापता बच्चों में शिवा कुमार (उम्र 10 वर्ष)मेघा कुमारी (उम्र 6 वर्ष)टकला (उम्र 9 वर्ष) शामिल है ।
पुलिस जांच में जुटेगी
खलारी थाना पुलिस ने बताया कि बच्चों के मिलने के बाद उन्हें सकुशल वापस लाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी गहराई से जांच करेगी कि ये तीनों बच्चे खलारी से पलामू के हैदर नगर तक कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचे। बच्चों के वापस लौटने के बाद उनके बयान और अन्य पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वही इस विशेष खोज बिन में लापता हेल्फ डेस्क की टीम का भी काफी सराहनीय योगदान रहा