logo

गम्हरिया स्थित बेबको कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर बाउंसरों ने किया हमला, 56 घायल एंबुलेंस से आदित्यपुर थाना पहुंच दर्ज कराई शिकायत

 

सरायकेला:आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेबको कंपनी के बाहर एक गंभीर घटना सामने आई। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे करीब 56 मजदूरों पर कथित तौर पर कंपनी प्रबंधन द्वारा बुलाए गए बाउंसरों ने हमला कर दिया।मजदूरों का आरोप है कि बाउंसरों ने लाठी-डंडे एवं रॉड जैसी वस्तुओं से बेरहमी से पिटाई की, जिससे कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों के पास हथियार भी थे, जिससे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता प्रेम मार्डी, नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो एवं प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया।इसके बाद सभी घायल मजदूर एंबुलेंस से जेएलकेएम के पदाधिकारियों के साथ आदित्यपुर थाना पहुंचे, जहां प्रबंधन एवं संबंधित लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।मजदूरों ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS