जितेंद्र कुमार दास:तोपचांची प्रखंड परिसर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष आधार शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर 15 अप्रैल को लगाया गया, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को आधार कार्ड से जोड़कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
शिविर में तोपचांची क्षेत्र के विभिन्न गांवों और स्थानों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। यहां उनके आधार पंजीकरण और सुधार से जुड़े कार्य किए गए, जिससे उन्हें आगे चलकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
प्रशासन की इस पहल से दिव्यांगजनों में काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने बताया कि आधार बनने के बाद उन्हें पेंशन, राशन और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।
इस दौरान प्रखंड कर्मियों द्वारा शिविर में आए लोगों की सहायता भी की गई, ताकि कोई भी लाभुक प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।