logo

सहरसा:अभियंत्रण महाविद्यालय में भूकंप सुरक्षा पर तकनीकी जागरूकता कार्यक्रम,एसडीआरएफ ने दिया मॉक ड्रिल डेमो

 


सहरसा। स्थानीय अभियंत्रण महाविद्यालय में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन शाखा के सहयोग से भूकंप सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु एक तकनीकी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) एवं राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के वार्षिक संयुक्त अभ्यास के रूप में चिह्नित किया गया।कार्यक्रम में भूकंप जैसी आपदा के दौरान स्वयं की सुरक्षा, क्षतिग्रस्त संरचनाओं से फंसे लोगों का त्वरित बचाव एवं पूर्वाभ्यास की विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीआरएफ बिहटा एवं एसडीआरएफ सहरसा की कंपनियों ने सक्रिय रूप से मॉक ड्रिल का डेमो प्रस्तुत किया। बिहार अग्निशमन सेवा एवं बिहार स्वास्थ्य सेवा के स्थानीय अधिकारियों व कर्मियों का सहयोग सराहनीय रहा।अभियंत्रण महाविद्यालय एवं राजकीय पॉलीटेक्निक सहरसा से लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा जीवन रक्षा के विभिन्न कौशलों की जानकारी प्राप्त की। विगत माह भी संस्थान स्तर पर भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है। इन कार्यक्रमों से छात्रों में कौशल विकास एवं क्षमता वृद्धि हो रही है।मुख्य अतिथि जिला आपदा प्रभारी उदय प्रताप सिंह, प्राचार्य प्रो. डॉ. रामचंद्र प्रसाद, नोडल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, एसडीआरएफ इंस्पेक्टर ज्योति कुमार झा, एसडीआरएफ सुदामा पाठक, दोनों कंपनियों के 30 से अधिक जवान एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। प्राचार्य एवं आपदा प्रभारी के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS