logo

सरना स्थल को लेकर आदिवासी सामाज में आपसी विवाद

बेरमो (बोकारो): गोमिया प्रखंड के तुलबुल में दो आदिवासी समुदाय आपस में भीड़ गए और सरना स्थल को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इस बात को लेकर बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा के कार्यालय में दर्जनों महिला पुरुष पहुंच कर सैकड़ों हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया और  उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।

अनुमंडल पदाधिकारी श्री मछुवा ने वस्तुस्थिति को समझते हुए उक्त भूमि पर अंचल पदाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया, और तत्काल आनेवाले 16 मार्च को आयोजित सरहुल महोत्सव को धूम धाम से दोनों पक्षों से मानने का अनुरोध किया।

आगे बताते चलें कि प्रथम पक्ष का कहना है कि वर्षों से हमारे पूर्वज तुलबुल में खाता संख्या 86 प्लॉट संख्या 2081 रखवा 70 डिसमिल एवं प्लॉट संख्या 1993 रकवा 1.51 एकड़ स्थल पर पूजा अर्चना करते आ रहे है।

अब पिछले वर्ष से तुलबुल के टोला मेरलघुटू निवासी बदन मांझी, पिता स्व सूर्यलाल मांझी, बिहारी मांझी, सानू मरांडी एवं अन्य लोगों के द्वारा दावा किया जा रहा है कि उक्त भूमि हमारा है, और उक्त भूमि पर घर का निर्माण कार्य कर रहा है।
इस मौके पर मांझी बाबा सरना समिति के अध्यक्ष भगवान दास मांझी, शिवलाल सोरेन, बबीता देवी बाबूचंद सोरेन सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS