जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहरी के निदेशानुसार जिले के सीमावर्ती एवं अन्य प्रखंडों में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक प्रतिष्ठानों की संघन जांच की गई। खरीफ 2026 में कुल 52 उर्वरक प्रतिष्ठानों के विरूद्ध छापेमारी की गई।

*6 प्रतिष्ठानों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज*

छापेमारी के दौरान पॉइंट ऑफ सेल (पॉज मशीन) में अंकित उर्वरक एवं गोदाम में भौतिक रूप से भंडारित उर्वरक की जांच की गई। जांच के दौरान कुल छह प्रतिष्ठानों को अनियमित उर्वरक व्यापार के रूप में पकड़ा गया, जिसके विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

*प्रतिष्ठानों के नाम*

1. मे0 विजय खाद भंडार, प्रो0-सर्वेश कुमार, प्रखंड-आदापुर
2. मे0 ओम साईं कृषि सेवा केंद्र चम्पापुर कोईरिया, घोड़ासहन
3. मे0 विकास खाद बीज भंडार, चम्पापुर कोईरिया, घोड़ासहन
4. मे0 सिद्धि खाद भंडार, प्रो0-गुड्डू कुमार, प्रखंड-छौड़ादानों
5. मे0 जय माता दी ट्रेडर्स, धरहरी, छौड़ादानों
6. अज्ञात (बनकटवा प्रखंड)

*अनुज्ञप्ति रद्द*

जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनीष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों के अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को समय पर उर्वरक प्राप्त हो, इस दिशा में विभाग सदैव प्रतिबद्ध है। सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार छापेमारी जारी रहेगी तथा उर्वरक की कालाबाजारी करने वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित करते हुए उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई की जाएगी।