logo

यूपी के ग्रीनपार्क स्टेडियम का कम होगा किराया

कानपुर- यूपी के ग्रीनपार्क स्टेडियम का किराया सबसे कम होगा। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सांसद रमेश अवस्थी और मंडलायुक्त ने ग्रीन पार्क का निरीक्षण किया। प्रथम चरण में जारी धनराशि से प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे।
आपको बता दे कि प्रदेश सरकार के बजट में ग्रीनपार्क के लिए 350 करोड़ रुपये की पुनर्विकास परियोजना को हरी झंडी मिली है। पहले चरण में 50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
साथ ही किराया कम होने से ग्रीनपार्क में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के साथ-साथ आईपीएल और यूपी टी-20 लीग जैसे बड़े टूर्नामेंट आयोजित करना आसान हो जाएगा। वर्तमान में अधिक किराये के कारण बड़े आयोजनों की संख्या सीमित हो गई है।

मंडलायुक्त ने बताया कि ग्रीनपार्क में अंतरराष्ट्रीय मैच का किराया कम कराने के लिए यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिली तो ग्रीनपार्क का किराया यूपी में सबसे सस्ता होगा। बजट में स्वीकृत 50 करोड़ रुपये से प्राथमिक कार्यों के लिए यूपीसीए अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS