​मांडर। मांडर स्थित भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कंदरी, माण्डर , रांची के प्रांगण में शनिवार को एक विशाल *'कैंपस सिलेक्शन ड्राइव'* का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से महाविद्यालय ने अपनी शैक्षणिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का एक सशक्त मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की शैक्षणिक सचिव सह प्राचार्या डॉ. दिपाली पराशर एवं प्लेसमेंट इंचार्ज  राकेश कुमार राय के द्वारा संयुक्त रुप किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या  ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि,
*"हमारे महाविद्यालय का लक्ष्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि अपने विद्यार्थियों के लिए बेहतर रोजगार के अवसर सुनिश्चित करना भी है। हम चाहते हैं कि हमारे छात्र अपनी योग्यता के बल पर समाज में एक आदर्श शिक्षक के रूप में स्थापित हों।"*
कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के कुशल प्राध्यापकों के  देखरेख में संपन्न हुआ।
इस "कैंपस सिलेक्शन ड्राइव "में विशेष रूप से  सत्र 2023-25 के बी.एड.उत्तीर्ण और सत्र 2024-26 के बीच.एड. अंतिम वर्ष के छात्र -छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साक्षात्कार  की प्रक्रिया में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने छात्रों के शैक्षणिक ज्ञान और शिक्षण कौशल का आकलन किया।
कैंपस  सिलेक्शन ड्राइव में लगभग 12-15 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रमुख रूप से वंडरलैंड स्कूल ,कंदरी,माण्डर, रांची ,ब्राइट फ्यूचर स्कूल,चान्हों, रांची, ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल ब्राम्बें, रांची ,अमेरिकन पब्लिक स्कूल,माण्डर, रांची , आक्सफोर्ड स्कूल,माण्डर, रांची, संत कोलंबस स्कूल मुरगु,रातु,रांची, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,बिजुपाड़ा, रांची ,बाघवार एकेडमी,चान्हों, रांची आदि के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिए।
अंत में प्राचार्या डॉ. दिपाली पराशर ने इस कार्यक्रम का लक्ष्य बतलाते हुए मीडिया को कहीं कि, 
*"झारखंड के इस ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हमारा संस्थान यह सुनिश्चित करना चाहता है कि यहाँ के विद्यार्थियों को रोजगार के लिए महानगरों की ओर न भटकना पड़े। हम उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ-साथ उनके घर के पास ही सम्मानजनक रोजगार दिलाने के लिए संकल्पित हैं।"*
विद्यालय द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर जल्द ही महाविद्यालय को उपलब्ध करायी  जाएगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्या डॉ. दिपाली पराशर ,बी.एड. विभागाध्यक्ष सह प्लेसमेंट इंचार्ज राजेश कुमार राय ,आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता ,
एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी  विवेक राज जायसवाल के साथ ही महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।