logo

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में होली पर शुरू हुई खाद्य सुरक्षा विभाग की औपचारिकता कार्रवाई के नाम पर दो दुकानों में छापा, फंगस युक्त खोआ पकड़ाया

 बस्ती:त्यौहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग प्रशासनिक अमले के साथ
औपचारिक जांच शुरू कर दिया है।इसी क्रम में थाना पुरानी बस्ती के दो मिठाई की दुकानों में जांच की गई।हालांकि, जांच को लेकर दबी जुबान यह चर्चा होने लगी है कि तय वसूली में बढ़ोतरी के लिए प्रशासन ने कार्रवाई कर दी है।
ऐसे में पूरी कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। हालांकि, मौके से टीम ने पाँच सौ किलोग्राम खोया फंगस युक्त पाया, जिसे जब्त कर तत्काल नष्ट करा दिया गया है। टीम ने मौके पर मिठाइयों के नमूने भी भरे हैं
सेहत को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सवालों के घेरे में है। जिले भर की तमाम दुकानों पर गुणवत्ता भी मिठाइयाँ और अन्य सामग्री खुलेआम बेची जा रही है। मगर कार्रवाई के नाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मोटी रकम वसूलते हैं। सूत्र बताते हैं की काली कमाई?
ऊपर से नीचे तक बंटती है। नतीजतन, खुलेआम खाद्य सामग्री बेचने वाले सेहत से खिलवाड़ कर मौत का सामान बेच रहे हैं, मगर जिम्मेदार मोटी रकम लेकर इन्हें छूट दिये हुए हैं। हाँ, त्यौहारों पर
वसूली के लिए
ताबड़तोड़ छापे मारी शुरू हो जाती है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS