भागलपुर।राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत अनवरत 6 वर्षों से बिहार में गरीब असहाय व लाचार व्यक्तियों की निस्वार्थ सहायता करती आ रही है।आज विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर संगठन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आनंद कश्यप जी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया और आगामी कार्य योजना को लेकर विस्तार से परिचर्चा की। उन्होंने कहा कि अपने संगठन के बैनर तले स्वास्थ्य,शिक्षा और अवैध नशें के खिलाफ जागरूकता पर विशेष ध्यान रहेगा।साथ ही सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जाती है उसके प्रति लोगों में जागरूकता लाया जाएगा।संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा तमाम उपस्थित लोगों के बीच पौधा वितरण किया गया। मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह, सुबोध कुमार भारती, सुंदरलाल हजारी,मंजू रानी सिंह ने शिरकत किया। वहीं संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह ने बताया कि अब भागलपुर को एक उर्जावान और कर्मठ जिला अध्यक्ष मिला है शीघ्र ही तमाम प्रकोष्ठ का विस्तार होगा और धरातल पर संगठन के बैनर तले कार्य दिखाई देगी।वहीं संगठन के पदाधिकारियों में रवि कुमार, संजीव कुमार, नवीन कुमार सिंह,निबराज आलम, रंजीत कुमार सिंह, धर्मवीर कुमार सिंह, रौशन चौधरी व अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।