राज्य में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत के साथ सरकार बनने और केंद्र में हैट्रिक के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश की जनता व मतदाताओं को धन्यवाद देने सम्मान समारोह किया जा रहा है. इसी कड़ी में डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कृषि उपज मंडी में मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. वही कार्यक्रम में  राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय बड़ी संख्या में डोंगरगढ़ के आमनागरिक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे.