logo

ऋण की स्वीकृति एवं भुगतान के लिए हुई समीक्षा बैठक

 समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभा भवन में जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में उद्यम स्थापित करने हेतु उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत ऋण की स्वीकृति एवं भुगतान के लिए समीक्षा बैठक -सह- ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र पूर्वी चंपारण एवं एलडीएम सहित बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 
बैठक में जिला में संचालित सभी बैंक का पीएमईजीपी, पीएमएफएमई एवं पीएम विश्वकर्मा योजना का प्रगति का समीक्षा किया गया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न बैंकों के द्वारा 76 निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध कुल-93 ऋण आवेदन स्वीकृत एवं 28 लाभुकों को ऋण का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों के द्वारा 440 निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध कुल-284 ऋण आवेदन स्वीकृत एवं 139 लाभुकों को ऋण का भुगतान किया गया है। महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मोतिहारी द्वारा कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्ति की ओर है इसलिए सभी बैंक अविलंब अपने लक्ष्य को पूर्ण करें एवं निर्देश दिया गया कि सभी बैंकर्स को निर्देश दिया गया कि जिले में जो भी लोग उद्यम स्थापित करने के लिए इच्छुक हैं, उन्हें चिन्हित कर पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना के तहत आवेदन करा कर अविलंब ऋण का स्वीकृति एवं भुगतान करें । विभिन्न बैंकों के द्वारा आश्वासन दिया गया की अगले 10 दिनों में पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जायेगा। इस ऋण वितरण शिविर में कुल 53 लाभार्थियों का कुल 304.14 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत एवं 35 लाभार्थियों को कुल 239.98 लाख रुपए की ऋण राशि का वितरण किया गया। इस ऋण वितरण शिविर लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र प्रदान किया गया।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS