logo

सामूहिक विवाह में 267 जोड़े जीवन की नमी शुरुआत किया

 

सिद्धार्थनगर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल खाली प्रागंण में मुख्य अतिथि  सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु  श्यामधनी राही एवं जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधिvएस0पी0अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 
मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल,  विधायक कपिलवस्तु  श्यामधनी राही, एवं जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी एन द्वारा मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु  श्यामधनी राही को बुकें देकर स्वागत किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को बुकें देकर स्वागत किया गया।   
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल खाली प्रागंण मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कुल 358 जोड़ो में से 267 जोड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित हुये। हिन्दू समुदाय के 195 जोड़ों, बौद्ध धर्म के 55 तथा मुस्लिम समुदाय के 17 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें हिन्दू, बौद्ध एवं मुस्लिम समुदाय के लोग सम्मिलित हुए। इस विवाह कार्यक्रम में हिन्दू परिवार के लोेगो को पंडित द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया तथा मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा निकाह पढ़कर शादी/विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया तथा बौद्ध धर्म का उनके धर्मानुसार विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम हेतु सभी पंक्तियों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किये गये थे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खण्ड नौगढ़, वर्डपुर, उस्का बाजार, लोटन, जोगिया, शोहरतगढ़ एवं बढ़नी तथा नगरीय क्षेत्र नौगढ़, उसका बाजार, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ एवं बढ़नी के जोड़े शामिल हुये। सांसद  सभी अधिकारियों एवं उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री उ0प्र0 के निर्देशन में एवं जिला प्रशासन के कुशल नेतृत्व में भव्य रूप से सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। गरीब परिवारों के बेटियों को अपनी शादी धूमधान से होने की चिन्ता रहती है आज  मुख्यमंत्री जी द्वारा उनकी चिन्ता को दूर करते हुये समान रूप से सामूहिक विवाह के माध्यम से भव्य रूप से करने का कार्य किया है। अब तक जनपद में कुल 6060 जोड़ों की शादी कराई जा चुकी है। आज जनपद के बी0एस0ए0 ग्राउण्ड में 267 बेटियों का कन्यादान हो रहा है। इस समारोह में जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन व वर वधू के माता पिता व परिवार के लोगों का आर्शीवाद प्राप्त हो रहा है। सभी नव दम्पति बेहतरीन तरीके से नई पारी की शुरूआत करें। सांसद ने शादी करने वाले सभी नवयुगल जोड़ों को जिला प्रशासन केे माध्यम से नौकरी/प्लेसमेंट दिलाने की घोषणा किया गया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारी सम्हालने के लिए रोजगार की आवश्यकता होती है जो लोग उद्योग, कालानमक, कम्प्यूटर व अन्य क्षेत्रों में कार्य करना चाहते हैं उनको ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS