जमुई/सोनो (बिहार): मनोज बर्मन :जिला जमुई के सोनो चौक, मुख्य मार्ग स्थित शिव शक्ति पैलेस में “बिहार बुद्धम मार्शल आर्ट्स क्लब” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
क्लब के संचालक को. राजन, जो कि ब्लैक बेल्ट एवं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता हैं, ने बताया कि यहाँ बच्चों, युवाओं एवं विशेष रूप से लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था की गई है। क्लब में मार्शल आर्ट्स, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, हथियार प्रशिक्षण के साथ-साथ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी।उन्होंने बताया कि इस क्लब का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाना तथा उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है। आज के समय में आत्मरक्षा हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है, विशेषकर लड़कियों के लिए।