logo

देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन का रजत जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न, 25 पूर्व खिलाड़ी हुए सम्मानित

 

चक्रधरपुर: प्रतिष्ठित ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम से जुड़ी देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन (डीएमएफएस) का रजत जयंती समारोह पोड़ाहाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सभागार में उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह में सिंहभूम की सांसद सह फाउंडेशन की संरक्षक जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।विशिष्ट अतिथि के रूप में सुखराम उरांव (चक्रधरपुर विधायक), दशरथ गागराई (खरसावां विधायक) तथा जगत माझी (मनोहरपुर विधायक सह डीएमएफएस अध्यक्ष) उपस्थित रहे।कार्यक्रम में डीएमएफएस से जुड़े करीब 25 पूर्व खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने वाले प्रशिक्षकों को भी सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि जोबा माझी ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें बेहतर मंच देना है। उन्होंने बताया कि डीएमएफएस से जुड़े कई खिलाड़ी आज केंद्र और राज्य सरकार की सेवाओं के साथ-साथ बड़े क्लबों में अपनी पहचान बना रहे हैं।विधायक सुखराम उरांव ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतकर टीम ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।विधायक दशरथ गागराई ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं विधायक जगत माझी ने कहा कि संस्था फुटबॉल के साथ क्रिकेट, कराटे, बॉक्सिंग और हॉकी को भी प्रोत्साहित कर रही है।समारोह का संचालन एस. अनवर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शिवपूजन सिंह ने दिया। अंत में दिवंगत रेफरी सुनील महतो की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS