उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुंडेरवा नगर पंचायत के बोदवल बाजार में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
मुंडेरवा,बस्ती:बोदवल बाजार कस्बे के पूर्वी पोखरे पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आयोजित श्रीराम महायज्ञ का गुरुवार को शुभारंभ हो रहा है।जिसके उपलक्ष्य में पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बैंड बाजे और मंगल गीत के साथ बोदल बाजार से मुंडेरवा महादेवा मार्ग पर स्थित बरमबाबा के मंदिर पहुंची जहां से जल भर कर मुंडेरवा, जगदीशपुर, अहरा, रामपुर होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचा।
कलश यात्रा यज्ञ कथा स्थल से पूजा-अर्चना के बाद विधि विधान पूर्वक निकाली गई। हाथी घोड़े की पालकी पर सवार सीता, राम ,लक्ष्मण और पवन सुत हनुमान एंव शंकर पार्वती तथा राधा कृष्ण की झाकी एंव बैंड-बाजों डीजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा डीजे के धुन पर थिरकते हुए बरमबाबा के स्थान पहुंची। जहां से पीले वस्त्र धारण किए 500 कन्याओं और महिलाओं के साथ पुरूष कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल तक आए।यात्रा में शामिल ग्रामीण श्रद्धालु बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों पर नृत्य करते झूम रहे थे। करीब दो घंटे भ्रमण करने के बाद यात्रा वापस कथा स्थल में पहुंचकर संपन्न हुई। पूरा रास्ता भक्ति में माहौल से सराबोर हो गया।कथा स्थल में अयोध्या धाम से पधारे आचार्य प्रदीप जी महराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना कराया।यज्ञ के आयोजक और मुख्य यजमान अशोक कसौधन और उनकी धर्म पत्नी गुडडी देवी ने आरती उतारी।
यज्ञ के आयोजक एंव यजमान अशोक कसौधन ने बताया कि यज्ञ का शुभारंभ05मार्च से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा और 16मार्च को पूर्णाहुति एंव17मार्च को भंडारे के बाद कार्यक्रम संपन्न होगा।उन्होंने बताया कि परमपूज्य पारसमणि जी महाराज अयोध्या धाम दोपहर02बजे से सांय06बजे तक श्रीराम कथा अमृत वर्षा एंव दिनांक06मार्च से रात्रि10बजे से श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का मंचन किया जायेगा।इस दौरान11दिवस तक मंदिर परिसर में मेले का आयोजन भी होता है।जिसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, सर्कस सहित अन्य आयोजन भी होता है।यज्ञ यज्ञाचार्य आचार्य प्रदीप जी महराज हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम से पधार रहे है।
कलश यात्रा में कार्यक्रम के अध्यक्ष अरूण कुमार पांडेय रामपुर रेवटी,हरिशंकर पांडेय, प्रधान धौरहरा गोचना,शिवमूरत कसौधन, गिरजेश कसौधन,अनुज सोनी, गुडडी देबी,माया देवी, लीलावती, महिमा, अंजली, कबिता, कृष्णावती,लालमती, रागिनी, श्वेता, सालिनी,अरून कुमार पांडेय, सर्वजीत भारती,नगरपंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, प्रतिनिधि अजय कुमार सिह,गुलाब,अब्दुल वहाब सभासद,अजय पांडेय,सभासद हरिश्चन्द्र भारती,राममूरत कसौधन, नागा,रामकिशुन कसौधन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Raftaar Media | सच के साथ