रांची — Central Coalfields Limited के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर (कांके रोड) में बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से नि:शुल्क हृदय रोग संबंधी चिकित्सा शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष शिविर में Yashoda Hospitals, हैदराबाद के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट Dr. Kashyap Vyas मरीजों की जांच करेंगे और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श देंगे।
हृदय रोग से पीड़ित सभी मरीज इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठा सकते हैं। मरीजों को सलाह दी गई है कि वे अपने पुराने इलाज से संबंधित रिपोर्ट और जांच दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि बेहतर परामर्श मिल सके।
सीसीएल द्वारा समय-समय पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित कर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को गंभीर बीमारियों के आधुनिक इलाज की सुविधा उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।