दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की के आवाहन पर वैश्विक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी  महिला मोर्चा के द्वारा एक जन जागरण अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत जिला बोकारो , झारखंड के द्वारा “कम तेल की थाली – स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान के अंतर्गत बोकारो में भोजन प्रदर्शनी लगाकर  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
महिलाओं ने खुद के हाथों का कम तेल और कम ईंधन के खपत से बना व्यंजन बना कर मातृशक्ति पौष्टिक, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का प्रदर्शन कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विकसित भारत के लक्ष्य में महिलाएं खुद स्वस्थ रहने के साथ साथ परिवार के स्वस्थ और समाज के स्वस्थ के साथ भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।
यह अभियान केवल भोजन बनाने की विधि नहीं, बल्कि कम खाद्य तेल और ईंधन के बचत से स्वास्थ्य की रक्षा, और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। महिलाओं ने कहा आइए, हम कम तेल अपनाएं ईंधन बचाएं और स्वास्थ्य को बढ़ाएं, “कम तेल की थाली, देश की खुशहाली” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती राणा  ,कार्यक्रम की प्रभारी और प्रदेश मंत्री रमा सिन्हा,
बोकारो जिला  अध्यक्ष  गिरिजा   ,  सरिता देवी,प्रीति गुप्ता, सुनीता देवी, दयावती देवी ,नीतू सिंह, सरोजनी देवी, मंजू सिंह, भारती देवी ,अंजू देवी, राधा देवी, गरिमा देवी, अनीता गुप्ता, सरिता वर्मा, पूनम पांडे ,गरिमा देवी, सुनीता प्रसाद ,अनीता देवी, उर्मिला देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।