गांगुडीह पुनर्वास में धूमधाम से मनाई गई बाबा तिलका मांझी जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा लोगों का मन
चांडिल प्रखंड के गांगुडीह पुनर्वास क्षेत्र में बाबा तिलका मांझी की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संथाली सिंगर एभेन कोयेल एवं कल्पना हांसदा के आरकेस्ट्रा की शानदार प्रस्तुति ने माहौल को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। मौके पर श्यामल मार्डी, झामुमो जिला सचिव बैधनाथ टुडू, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गोप, सुदामा हेम्ब्रम, कलेबर हेम्ब्रम, प्रकाश मार्डी, डोमन बास्के सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा तिलका मांझी के संघर्षों और उनके बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही समाज की एकता और शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया गया।
जयंती समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
Raftaar Media | सच के साथ