जनपद बस्ती के अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आबकारी टीम एवं थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध हुई प्रभावी कार्यवाही
बस्ती/ र्मेन्द द्विवेदी: पुलिस अधीक्षक बस्ती *डा0 यशवीर सिंह* द्वारा आगामी त्योहार होली के दृष्टिगत अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत एक मार्च को अपर जिला अधिकारी बस्ती * प्रतिपाल सिंह चौहान* व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती * श्यामकान्त* के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी रूधौली * कुलदीप सिंह यादव* , थानाध्यक्ष मुण्डेरवा * प्रदीप कुमार सिंह* की पुलिस टीम एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना मुंडेरवा क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला करवल कॉलोनी में सघन दबिश दी गई। दबिश के दौरान अभियुक्ता शांति देवी पत्नी राजकुमार निवासी मोहल्ला करवल कॉलोनी थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। साथ ही मौके पर पाए गए लगभग 350 लीटर लहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट किया गया।
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना मुंडेरवा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Raftaar Media | सच के साथ