रवि सिन्हा /डुमरी::-डुमरी में खाना बनाने के दौरान एक महिला के साडी में आग पकड लेने से एक गृहिणी गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं घटना के बाद परिवार वालों ने किसी तरह आग का बुझाया और घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाऐं। फिलहाल घायल महिला शांति देवी का इलाज अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टर ने उसे खतरे से बाहर बताया है। बताया जाता है कि महिला लकडी के चुल्हे पर खाना बना रही थी तभी किसी तरह आग की चिंगारी उसके कपडे में पकड लिया हल्ला करने पर घर वालों ने आग को बुझाया है।