ओमप्रकाश तिवारी /मोतिहारी। निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट तकनीकी नवाचार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक संस्कृति की प्रतिनिधि एवं राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त कला शख्सियत डॉ. नीतू कुमारी 'नूतन' ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी गई।
हाल ही में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद जिले भर में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में आयोजित सम्मान समारोह में कहा गया कि जिलाधिकारी ने न केवल निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि जिले के विकास, कला-संस्कृति संरक्षण और कलाकारों के उत्थान के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक दक्षता और जनहितकारी कार्यों के कारण उन्होंने प्रशासन एवं आमजन के बीच लोकप्रियता की एक नई मिसाल कायम की है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि पूरे चंपारण और बिहार के लिए गर्व का विषय है।
मुलाकात के दौरान चंपारण की लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से विलुप्तप्राय लोक नृत्य-गीत शैली "बिहार बिम्बो" को सरकारी महोत्सवों एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल कर उसे नई पहचान दिलाने का अनुरोध किया गया। बताया गया कि इस लोक कला का प्रदर्शन हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलिया और मॉरीशस जैसे देशों में भी किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौके पर वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी एवं पत्रकार संजय पाण्डेय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रामजन्म पासवान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश तथा सुप्रसिद्ध गायिका सिमरन श्रुति सहित अन्य