नगर आयुक्त, नगर निगम मोतिहारी ने शहर के महत्वपूर्ण स्थलों की विशेष साफ-सफाई के लिए वार्ड जमादारों और सुपरवाइजरों को निर्देश दिया है। इन स्थलों में गांधी मैदान, समाहरणालय, हवाई अड्डा, जॉर्ज ऑरवेल, रोइंग क्लब, महात्मा गांधी मीना बाजार चौक, छत्रपति शिवाजी आर्य समाज चौक, शौर्य स्तंभ मोतिहारी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भवन कचहरी, जननायक कर्पूरी ठाकुर जानपुल चौक, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर टावर कचहरी चौक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सुभाष पार्क मीना बाजार, झांसी की रानी मधुबन छावनी चौक, डॉ राजेंद्र प्रसाद गायत्री नगर, जननायक कर्पूरी ठाकुर नगर थाना चौक, महाराणा प्रताप स्टेशन चौक, सरदार वल्लभभाई पटेल बेली सराय पटेल चौक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण चांदमारी चौक, महात्मा गांधी बलुआ चौक, राम मनोहर लोहिया ज्ञान बाबू चौक, भामाशाह हेनरी बाजार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय लुंबिनी भवन, श्री कृष्णा सिंह एलएनडी कॉलेज हॉस्पिटल रोड, श्री राजेंद्र प्रताप सिंह छतौनी चौक गोलंबर, लाल बहादुर शास्त्री अमृत मिडिल स्कूल के सामने छतौनी मठिया, स्वामी विवेकानंद, विवेकानंद पार्क राजा बाजार, सत्याग्रह पार्क ज्ञान बाबू चौक के पास, महात्मा गांधी की प्रतिमा रेलवे प्लेटफार्म-2, महात्मा गांधी चरखा पार्क बेलवा मोतिहारी शामिल हैं।