logo

होली जलूस मार्गो का निरक्षण

रिपोर्ट/रोहित कुमार/ बिजनौर:बिजनौर होली पर्व के दृष्टिगत कस्बा नगीना में निकलने वाले जलूस शोभायात्रा के मार्गो का आयोजकों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपर जिलाधिकारी प्रशाशन अंशिका दीक्षित व सीओ नगीना sdm नगीना थाना प्रभारी नगीना ने मय फोर्स संयुक्त भ्रमण निरक्षण किया गया इस दौरान संवदेनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का अवलोकन कर आवश्यक सतर्कता बरतने हेतु आयोजकों से वार्ता कर शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देकर कस्बे में पैदल गश्त किया गया।
होली के त्यौहार पर निकलने वाले जलूस शोभायात्राओ को सुरक्षित व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने संवदेनशील इलाको में रूट का निरक्षण किया और फुट पेट्रोलिंग की पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स के साथ जलूस मार्गो का मुआयना किया संदिग्धों की जांच की और असामाजिक तत्वों को सख्त चैतावनी दी पुलिस ने संवदेनशील इलाको में सुरक्षा कड़ी कर दी है और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं।

बाइट/प्रकाश कुमार सिंह/अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ बिजनौर

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS