पडरौना,कुशीनगर। जैसे ही उपमुख्यमंत्री सह तारापुर विधायक सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा हुई और क्या अगले दिन शपथ किया । इसके बाद मानो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना में जश्न का माहौल छा गया। सड़कों पर उतरे कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। पडरौना शहर के बेलवा चुंगी स्थित चौराहे पर पटाखे फूटे, तो वहीं एक दूसरे को मिठाइयों की मिठास ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। पूरा इलाके की मानो एक साथ दीवाली मना रहा हो। पडरौना शहर बेलवा चुंगी चौराहे पर भाजपा नेता नथुनी उर्फ एनपी कुशवाहा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महाभारत इकाई के जिला अध्यक्ष अचार केदारनाथ कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। इसमें कुशवाहा समाज से जुड़े कई अन्य कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सम्राट चौधरी जिंदाबाद और मौर्य समाजका का बेटा बना सीएम जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान राष्ट्रीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा, वरिष्ठ कुशवाहा महासभा के नेता पारसनाथ कुशवाहा,पडरौना ब्लॉक अध्यक्ष लाल बहादुर कुशवाहा, पडरौना तहसील अध्यक्ष रामप्रताप कुशवाहा, युवा समाजसेवी और युवा भाजपा नेता किशन कुशवाहा, शैलेश कुशवाहा,सुनील कुशवाहा अरविंद कुशवाहा, समाजसेवी विकास कुशवाहा,संजय कुशवाहा राहुल गुप्ता, रमजान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।