दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो
शनिवार को माननीय सदस्य, राज्य स्तरीय दिशा समिति (झारखंड), ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार, देवेश तिवारी बोकारो जिला परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत बोकारो पहुंचे।
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उनके आगमन पर उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।
जिला परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान रविवार को माननीय सदस्य द्वारा जिले में ग्रामीण विकास एवं जनकल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेंगे तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।