logo

ताराटांड़ में पुजा से पहले निकाली शोभायात्रा,

गांडेय:राजु मंडल: ताराटांड़ के भंडारीडीह में तीन दिवसीय मां मथुरासिनी पुजनोत्सव को लेकर  गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जहानाबाद से आये पंडित अखिलेश पांडेय मुख्य अजमान विरेन्द्र राम एवं उषा देवी की अगुवाई में शामिल महिलाएं व पुरुष पुजा स्थल से मोहलीडीह क्षेत्र भ्रमण करते हुए बड़की नदी पहुंची। जहां पर पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद कलश में जल भरा और उसी रास्ते से वापस शोभायात्रा पुजा स्थल पहुंचे। इस दौरान माहुरी समाज के महिला-पुरुषो ने लाल-पीले परिधान पहने थे। शोभायात्रा के दौरान श्रदालु महिलाएं कतारबद्ध होकर मां मथुरासिनी देवी के जयकारे के साथ शोभायात्रा में चल रही थी। इससे पुरा माहौल भक्तिमय हो गया था। पुजा स्थल पर मां मथुरासिनी देवी की पूजा-अर्चना की शुरुआत की गयी। पूजा समिति के अध्यक्ष सोनु कुमार गुप्ता ने बताया प्रत्येक वर्ष की तरह इस बर्ष भी श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ वार्षिक पुजनोत्सव मनाया जा रहा है। मौके पर पुजा समिति के सचिव राहुल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनिष गुप्ता सक्रिय सदस्य अनिल राम, राजकुमार राम, बिनोद राम, अजित गुप्ता, शिवशंकर राम, राजेन्द्र राम, विजय राम, सुजीत राम, अजय राम, मनोज राम, अभिषेक गुप्ता, शुभम गुप्ता, सुनील गुप्ता, पप्पू गुप्ता, परमानंद राम, रवि गुप्ता, संतोष राम, पंकज गुप्ता, रिशु गुप्ता, निखिल कुमार, पवन राम समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS