भागलपुर। आपने एक गीत अवश्य सुना होगा"झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में" बिहार में उतना झुमका नहीं गिरा होगा जितना बिहार में पुल और पुलिया गिरा है।इसका मुख्य वजह है नकली सीमेंट...
आज दिल को दहला देने वाली और सोचने पर मजबूर कर देने वाली खबर सामने आई है। लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित जीडी गोयनका स्कूल के पास नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फैक्ट्री का संचालन जिछो निवासी निरंजन यादव और खुद मकान मालिक करता है। खुलेआम सड़क किनारे महज लोदीपुर थाने से हाफ किमी दूर अवस्थित किस तरह स्क्रैप सिमेंट को एक नंबर सीमेंट का रूप दिया जा रहा है।ट्रक का ट्रक अवैध सीमेंट का आखिर खपत कहां होता है। गुप्त सूचना के अनुसार येलोग इस सीमेंट को सड़क और पुल निर्माण करने वाले ठिकेदार को भेजते हैं और चांदी काटते हैं फिर इसी सीमेंट से पुल और सड़क का निर्माण होता है।अब आप भलि भांति समझ गए होंगे कि झुमका से ज्यादा पुल क्यों गिरता है। लोदीपुर थाना पुलिस की मिली भगत से क्षेत्र में अवैध सीमेंट कारोबारियों का धंधा फल-फूल रहा है। वहीं इस मामले को लेकर भागलपुर के वरीय पुलिस पदाधिकारियों से संपर्क कर इसकी सघन जांच कराई जाएगी और पता लगाया जाएगा कि मुहर लगा सीमेंट का खाली पैकेट कहां से आता है? अतिशीघ्र इस गिरोह के तमाम अपराधकर्मी सलाखों के पीछे होगा।