तिसरी/ रंजन कुमार:तिसरी प्रखंड के गाँधी मैदान के सामने बुधवार को अनियंत्रित टाटा मैजिक वाहन ने इलेक्ट्रिक स्कूटी चालक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी चालक राजकुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की सुचना पर तिसरी थाना के एसआई नंदजी राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ज्ञानेंद्र और स्वास्थ्य कर्मी चंदन ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
बताया जाता है कि जमुनियाटांड निवासी राजकुमार साव पिता सोमर साव अपने बच्चे को लेने हिमालय पब्लिक स्कूल गए थे. वे स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे बंगाल नंबर के टाटा मैजिक पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद अफरा - तफरी का माहौल हो गया.
घायल राजकुमार साव के दाहिने पैर के घुटने की हड्डी बुरी तरह टूट गई है. पुलिस ने धक्का मारने वाले चालक और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है ।