मथुरा के थाना जैत इलाके में करोड़ों की जमीन का धोखाधड़ी से फर्जी कागज बनवाकर कब्जे के मामले ने पकड़ा तूल
मथुरा के थाना जैत इलाके में करोड़ों की जमीन का धोखाधड़ी से फर्जी कागज बनवाकर कब्जे का मामला तूल पकड़ गया है इस मामले में राष्ट्रीय लोकदल के एमएलसी योगेश चौधरी सहित पांच लोगों के विरुद्ध कोर्ट आदेश पर 5 करोड़ की चौथ मांगने धोखाधड़ी व जलसाजी कर दस्तावेज बनाने का मामला थाना हाईवे में दर्ज कराया गया है । इस मामले में एमएलसी योगेश चौधरी ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को गलत बताते हुए भू माफियाओं की साजिश बताया है आपको बता दें श्री राम हरि इंटरप्राइजेज की साझेदारकला कुंज कॉलोनी की रहने वाली निधि अग्रवाल ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वह राम हरि इंटरप्राइजेज के साझेदार हैं उनके पति हेमंत मित्तल जमीन के कारोबार में हाथ बताते हैं उन्होंने जैत इलाके में हाईवे के पास 5 एकड़ जमीन का सौदा दलालों के माध्यम से किया था उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर दावा ठोकने की कोशिश की और साजिश के तहत जमीन की एवज में चौथ मांगनी शुरू कर दी आरोप है कि एम एल सी योगेश चौधरी व उनके साथियों ने दबाब बनाते हुए 5 करोड़ की चौथ दिए मांग की और न देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी इस मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना हाईवे में एमएलसी योगेश चौधरी के सहित पांच अन्य लोगों के विरोध मुकदमा दर्ज किया गया है इस बारे में फर्म के साझेदार दलबीर सिंह का कहना है कि जैत इलाके में 5 एकड़ जमीन है जिसकी एक रसीद दिखाकर फर्म की जमीन पर कब्जा करना चाहते है उनका कहना है कि एम एल सी योगेश चौधरी ने धमकाते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की उनका कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कराया गया है इस बारे मे एमएलसी योगेश चौधरी का कहना है कि 2018 में अमर बजाज नाम के व्यक्ति से 2018 में हमने जमीन खरीद थी उनका कहना है कि यह भू माफियाओ का एक गिरोह है जो जमीन पर कब्जे का काम करता है उन्होंने कहा कि मैंने इन लोगों के विरूद्ध पूर्व में दो मुकदमे दर्ज कराए हैं इन लोगों ने कोर्ट को गुमराह कर मामला दर्ज कराया है जो जांच में स्वत स्पष्ट हो जाएगा सच्चाई जो भी हो यह तो गईं छानबीन में जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा पर इतना अवश्य है कि मथुरा में जमीनों को लेकर आए दिन नित नए मामले सामने आते रहते हैं एमएलसी योगेश चौधरी पर मामला दर्ज होने के बाद यह मामला चारों चर्चा का विषय बना हुआ है आइये सुनते है पीड़ित पक्ष व आरोपी पक्ष का क्या कहना है....
बाइट दलवीर सिंह पीड़ित पक्ष
बाइट योगेश चौधरी एम एल सी
Raftaar Media | सच के साथ