IB का फर्जी डिप्टी डायरेक्टर गिरफ्तार
रोहित कुमार : बिजनौर के धामपुर मे आज शाम एसटीएफ मेरठ की टीम पहुंची। टीम ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का फर्जी डिप्टी डायरेक्टर बताने वाले मनोज चौहान पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी त्रिलोकावाला, थाना नगीना को धामपुर के गुलमोहर रेस्टोरेंट के पास हिरासत में लिया एसटीएफ प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया की आरोपी खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का डिप्टी डायरेक्टर बताकर पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों पर रौब गालिब करता था। आरोपी की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। उच्च अधिकारियों के आदेश पर मेरठ एसटीएफ ने जाल बिछाकर फर्जी डिप्टी डायरेक्टर को धर दबोचा। एसटीएफ की टीम फर्जी डिप्टी डायरेक्टर को हिरासत में लेकर धामपुर कोतवाली में ही डटी रही। देर रात तक हिरासत में लिए गए फर्जी अधिकारी से पूछताछ की जा रही थी।
Raftaar Media | सच के साथ