logo

गोड्डा में 150 पीस अवैध विदेशी शराब जप्त

 

आज गुप्त सूचना मिली कि गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट थाना महिधाशा गांव में अवैध विदेशी शराब बनाकर रखे हुए हैं जिसे बिहार ले जाने की सूचना है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुये सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु दिवा गस्ती दल को महेशधाशा केंदुवा कालीचरण बास्की के घर में छापामारी करने का निर्देश दिया गया। छापामारी के क्रम में कालीचरण बास्की के घर में 11 पलास्टिक का बोरा मिला, जिसे खोलने पर 200ml का पाउच एक बोरा में 150 पीस अवैध विदेशी शराब मिला, जिसे जप्ती सूची बनाकर विधिवत जप्त किया गया।  अवैध शराब को विधिवत जप्त कर थाना लाया गया। उक्त के संदर्भ में पोड़ैयाहाट थाना काण्ड संख्या-27/2026 47(A) एक्साइज एक्ट के अन्तर्गत काण्ड दर्ज किया गया है। इसमें संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध अनुसंधान छापामारी जारी है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS