शिव कुमार/सहरसा।
शहर के पुरब बाजार स्थित पुराना राइस मिल परिसर में बुधवार को गुप्ता एआई पीडियाट्रिक्स क्लिनिक का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बाल रोग एवं नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि क्लिनिक में 1 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित प्रारंभिक स्क्रीनिंग की विशेष सुविधा शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि इस तकनीक के माध्यम से एडीएचडी, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, बौद्धिक अक्षमता, सीखने में कठिनाई, मोटर एवं भाषा विकास में देरी जैसी समस्याओं की शुरुआती पहचान की जा सकेगी। समय पर पहचान होने से बच्चों का उपचार शीघ्र शुरू किया जा सकेगा और बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि क्लिनिक में ईईजी, बीईआरए, ईसीजी एवं इकोकार्डियोग्राफी जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा सेरेब्रल पाल्सी, मिर्गी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, सुनने संबंधी समस्याएं, डाउन सिंड्रोम तथा अन्य आनुवंशिक रोगों के उपचार की व्यवस्था भी की गई है।
उन्होंने बताया कि क्लिनिक द्वारा ऑनलाइन स्क्रीनिंग सुविधा भी शुरू की गई है। इसके तहत अभिभावक बच्चे का छोटा वीडियो भेजकर प्रारंभिक स्क्रीनिंग रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्नत एआई तकनीक बच्चों में विकासात्मक समस्याओं की शीघ्र पहचान करने में सहायक है, जिससे माता-पिता को महीनों या वर्षों तक इंतजार नहीं करना पड़ता और समय रहते उचित चिकित्सा सलाह मिल जाती है।
क्लिनिक के शुभारंभ अवसर पर डॉ. श्रवण, डॉ. संजय गुप्ता, समाजसेवी बजरंग गुप्ता, विजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजकुमार प्रसाद, राजू गुप्ता, पप्पू कुमार, राजेश कुमार, पंकज कुमार, श्याम बिहारी प्रसाद, नीरज सोनू, गिरधारी कुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर डॉ. राजीव कुमार गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।