फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति प्रतिनिधि हर्ष दुबे बताते है कि , भारत भर में हिंदू सम्मलेन आदि का आयोजन हो रहा है , परंतु हिंदुओं में ही खंड खंड हो रहे है ।
अलग अलग जाति के लोग खुद की बिरादरी का संगठन बनाए हुए हैं , और हिंदुओं को एक होने की बात कह रहे है , पहले आपस में सब एक हो उसके बाद सम्मेलन आदि आयोजन भी करना उचित है , या फिर सरकार के कहने पर इन सब आयोजन को किया जाता है , भारत देश एक खुद में सक्षम देश है , जो कि सभी धर्मों , जातियों , नस्ल , समुदाय आदि के लोग इसमें रहते है । फिर भी बात खंड खंड होने की बात कर रहे है । यह सब जाति धर्मों को आपस में बांटने की राजनीति है । और रही बात हिन्दू की तो भारतीय संविधान में हिंदू शब्द का कही भी उल्लेख नहीं है । इसलिए आपस में मानवता और इंसानियत का संदेश दे और भारत को विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त करवाए ।
Raftaar Media | सच के साथ